छुट्टी के दिन भी मानव सेवा में जुटे डॉ. के.पी. गुप्ता, निःशुल्क शिविर में 130 मरीजों का उपचार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हर व्यक्ति के लिए छुट्टी का दिन खास होता है। लोग इस दिन का इंतजार अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों या निजी कार्यों के लिए करते हैं। लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपनी छुट्टी का दिन मानव सेवा में समर्पित कर दे, तो यह दर्शाता है कि उसके लिए सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

हम बात कर रहे हैं ऐसे ही सेवाभावी चिकित्सक की, जिन्हें जनपदवासी डॉ. के.पी. गुप्ता के नाम से जानते हैं। घंटाघर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित अर्नव सर्जिकल हॉस्पिटल में उनकी सेवाएं लगातार मरीजों को मिलती रहती हैं। इसके साथ ही मानव सेवा अस्पताल में भी वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते हैं।

यदि किसी मरीज या उसके परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे का अभाव होता है, तो डॉ. के.पी. गुप्ता हर संभव तरीके से सहयोग करते हैं और इलाज में पूरा समायोजन कर देते हैं।
रविवार की छुट्टी के दिन भी वे जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच एवं दवाइयों का वितरण करते हैं।

इसी क्रम में शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां डॉ. के.पी. गुप्ता द्वारा लगभग 130 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article