नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं और किया उनका समाधान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर निगम से संबंधित समस्याओं को सुना जाता है और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
आज मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया।

इस दौरान पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर और जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करें।

जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article