कन्हान नदी प्रीति पुल से अवैध रेत का उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली नायब तहसीलदार ने की जप्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के निर्देश पर तथा जुन्नारदेव एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार मोहित बोरकर द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस थाना दमुआ क्षेत्र अंतर्गत कन्हान नदी के प्रीति पुल के पास एक नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए पाई गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुँचकर गौण खनिज अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैधानिक अनुमति के रेत का उत्खनन करती हुई पाई गई, जिस पर वाहन को जप्त कर पुलिस थाना दमुआ में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

यह कार्रवाई मंगलवार, 16 दिसंबर को सुबह लगभग 6:30 बजे की गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद नायब तहसीलदार स्वयं नदी में उतरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त करने की कार्रवाई करते नजर आए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article