कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

झाबुआ जिला कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त सह-प्रभारी, आंध्र प्रदेश की कांग्रेस नेता उषा नायडू की उपस्थिति में समन्वय समिति की बैठक रिसोर्ट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में समस्त समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिले में उनके प्रथम आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती और एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इसमें मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाताओं की शिकायतों के निराकरण तथा एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिले के 981 बूथों पर नियुक्त बीएलए की ब्लॉकवार समीक्षा बैठकें आयोजित करने और उन्हें प्रशिक्षित करने पर भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी उषा नायडू ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी, ताकि वे क्षेत्र में पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत करा सकें।

उन्होंने सभी मोर्चा संगठनों को सक्रिय करने और बीएलए को एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे फेज, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा-युवतियों के नाम जोड़ना और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शामिल है, में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी बीएलए की समीक्षा बैठक आयोजित कर उन्हें 14 फरवरी से दावे-आपत्तियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस प्रभारी अमन बजाज, रवि अस्थाना, विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वाल सिंह मेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, उपाध्यक्ष अकमल मालू, डामोर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में समन्वय समिति के सदस्य — जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामिन शेख, काना गुंडिया, सुरेंद्र गरवाल, चेन सिंह डामोर, विकास रावत, गुलसीह वसुनिया, जीतेंद्र राठौर, आशीष मुथा पाटीदार, विशाल राठौड़, जितेंद्र शाह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.