राहुल कसौधन ने रचा इतिहास, एलएलएम (क्रिमिनल लॉ) में मिला गोल्ड मेडल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

अमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में नगर पंचायत इटवा के महादेव घुरहू निवासी राहुल कसौधन को एलएल.एम. (क्रिमिनल लॉ) में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राहुल कसौधन ने रचा इतिहास, एलएलएम (क्रिमिनल लॉ) में मिला गोल्ड मेडल | New India Times

राहुल की प्रारंभिक शिक्षा महादेव घुरहू से हुई। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बलरामपुर जिले के शारदा पब्लिक स्कूल से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बीए एलएलबी किया, जिसमें भी वे टॉपर रहे। एलएलएम की पढ़ाई उन्होंने अमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस से पूरी की।

राहुल कसौधन को यह सम्मान एलएल.एम. (क्रिमिनल लॉ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस सफलता ने इटवा और पूरे सिद्धार्थनगर जनपद का नाम रोशन किया है।

अपनी सफलता पर राहुल ने अपने शिक्षकों, परिवार और अमिटी यूनिवर्सिटी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने मामा जयओम कसौधन का धन्यवाद किया, जिनका 2016 से मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

राहुल के पिता राम निवास कसौधन ने कहा कि यह उपलब्धि राहुल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राहुल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और आज उसे उसकी मेहनत का फल मिला है।

राहुल ने पूजा अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर, इटवा बाज़ार के स्वामी अनिल कसौधन के सहयोग और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.