जश्न-ए-महफ़िल-ए-नात व मनक़बत’ व सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को इमाम बाड़ा, सिंधीपुरा, बुरहानपुर में | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान रखने वाले शहर दारूस-सुरूर बरहानपुर में बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को इमामबाड़ा सिंधीपुरा में एक भव्य और रूहानी जश्न-ए-महफ़िल-ए-नात व मनक़बत का आयोजन रात्रि 9:00 बजे से किया जा रहा है, जिसे मासुमा-ए-कौनैन अलैहिस्सलाम के पवित्र नाम से समर्पित किया गया है।

यह साहित्यिक और आध्यात्मिक महफ़िल विश्व विख्यात शायर मीसम गोपालपुरी तथा बुरहानपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ शायर, बुरहानपुर रत्न डॉ. जलील-उर-रहमान के सम्मान में विशेष रूप से आयोजित की गई है, जिन की शायरी और सेवाएँ शहर ही नहीं, बल्कि देशभर में प्रेरणा का स्रोत मानी जाती हैं।

महफ़िल के संयोजक, शिया समाज की प्रतिष्ठित शख्सियत, सेवानिवृत्त शिक्षक, पहलवान एवं शायर आबिद क़ज़लबाश ने बताया कि यह कार्यक्रम अल्हाज वाजिद इक़बाल और हाजी मुमताज़ हुसैन ऑईलवाला की सरपरस्ती में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहसिन ए अदब (साहित्य प्रेमी) अल्हाज मास्टर फ़ज़लुर्रहमान करेंगे। उद्घाटन शिया समाज की जानी-मानी शख्सियत हाजी ज़ियाउद्दीन इनामदार (लोधीपुरा) और साजिद जाफ़री के शुभ हाथों से होगा।

राष्ट्रीय एकता की शमअ-ए-अफ़रोज़ी का जिम्मा प्रमुख अदब नवाज़ शख्सियत, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के प्रैक्टिसिंग एडवोकेट मनोज कुमार अग्रवाल और लोक प्रिय मुश्ताक भाई जलेबीवाले संयुक्त रूप से निभाएँगे।जबकि औपचारिक शमअ-ए-अफ़रोज़ी प्रसिद्ध शख्सियत जनाब ज़ाहिद सिद्दीकी एवं कॉर्पोरेटर आसिफ़ ख़ान के द्वारा संपन्न होगी।

कार्यक्रम की प्रारंभिक संचालन की ज़िम्मेदारी शायर हाजी खलील असद निभाएँगे तथा औपचारिक संचालन बुरहानपुर के नामचीन शायर शऊर आशना के हवाले रहेगा।

महफ़िल में विशिष्ट अतिथि शायर के रूप में
• जनाब मीसम गोपालपुरी
• जनाब यासीन तन्हा (बुलढाणा)
• जनाब शारिक नायाब (देवलगाँव) शामिल होंगे। वहीं स्थानीय शायरों में उस्ताद मज़ाज आशना, रहमान साक़िब, एजाज़ उम्मीदी, ताहिर नक़्काश, कमरुद्दीन फ़लक, इक़बाल अंसारी, रशीद अंबर, नईम ताज और सलीम शाहज़ाद को आमंत्रित किया गया है।

महफ़िल की शोभा बढ़ाने हेतु बरहानपुर की दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम संयोजक जनाब आबिद क़ज़लबाश ने सभी मुहिब्बान-ए-रसूल ﷺ व अहले बैत अलैहिमुस्सलाम से इस रूहानी और साहित्यिक महफ़िल में सादर उपस्थित होने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.