अर्चना चिटनिस दीदी ने एसआईआर अभियान को लेकर की वर्चुअल बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्चना चिटनिस दीदी ने एसआईआर अभियान को लेकर की वर्चुअल बैठक | New India Times

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने एसआईआर अभियान को लेकर बुरहानपुर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित कर व्यापक समीक्षा की।

बैठक की विशेष बात यह रही कि सवा घंटे से अधिक चली इस बैठक में ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपने-अपने विचार रखे,साथ ही चुनौतियों का साझा विश्लेषण किया और आगामी  कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एसआईआर का पहला चरण अंतिम दौर में है और आने वाले कुछ दिन अत्यंत निर्णायक हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक भी वैध मतदाता का नाम छूटना लोकतंत्र के प्रति अन्याय है।

एसआईआर की स्थिति एवं बूथ–वार समीक्षा

बैठक में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर की वर्तमान प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलों से प्राप्त रिपोर्टों का विश्लेषण किया गया। मैपिंग के लिए शेष मतदाताओं की बूथ–वार जानकारी ली गई।

जिन बूथों पर कार्य धीमा है, वहाँ विशेष टीमें तुरंत सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। बाहरी एवं संदिग्ध मतदाताओं पर तुरंत औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता दोहराई गई।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संपूर्ण, शुद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए। यदि किसी घर में सामान्य से अधिक मतदाता पाए जाएँ तो उनकी विस्तृत जानकारी संकलित कर आवश्यक जाँच की जाए।

स्थानीय संवाद और ज़मीनी निगरानी पर ज़ोर

उन्होंने कहा कि बूथ-स्तर पर जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद करें। विवाह के बाद नई बहू का नाम जोड़ें। पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर गए युवाओं का नाम सूची से न कटे, इसका विशेष ध्यान रखें।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए और अभियान को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए रणनीति बनाई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिंतामन महाजन, मुकेश शाह, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, विपुल कानूगो, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, अक्षय मोरे, चिंटू राठौड़, नितिन महाजन, आकाश राखोंडे एवं रवि काकडे सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.