सचिवों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सचिवों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा | New India Times

खुनियांव विकास खण्ड परिसर में विकास खण्ड के सचिवों ने उ.प्र. ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उ.प्र. के बैनर तले धरना दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव विजय सिंह को 05 दिसम्बर 2025 को सौंपे गए ज्ञापन में सचिवों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना किसी संसाधन के अन्य विभागों के कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं पर तत्काल प्रभावी निर्णय लेने की मांग की गई है।

सचिवों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की सभी फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में विभागीय ग्राम सचिव रीढ़ की भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार कुल 10 बिंदुओं का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा गया।

इस अवसर पर सचिव मोईदुर्रहमान, पीयूष कुमार पांडेय, राकेश पाठक, परशुराम मणि त्रिपाठी, देवदत्त चौधरी, मो. तारिक खान, अनुराग कुमार यादव, सतीश कुमार द्विवेदी, लवकुश प्रसाद, सईदुल्लाह, सर्वजीत सिंह यादव तथा ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article