ग्राम पंचायत की लापरवाही से सफाई व्यवस्था चरमराई, बदबू से ग्रामीण परेशान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत की लापरवाही से सफाई व्यवस्था चरमराई, बदबू से ग्रामीण परेशान | New India Times

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटा पनारा में स्वच्छता व्यवस्था चरमराई हुई है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 20 में नाली का गंदा पानी निकासी न होने के कारण सड़क पर बह रहा है। ठहरे हुए काले, बदबूदार पानी से ग्रामीणों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कई बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता का दिखावा तो किया जाता है, लेकिन उसके बाद नालियों और कचरा डब्बों की हालत बदहाली बयां करती है। नाली में जमा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदारों को जागरूक कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और बदबू व बीमारियों से राहत मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.