अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:
वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के कुल हिंद सदर डॉ शेख ने कहा कि आज कल मौलाना मदनी के बयान की काफी चर्चा हो रही है तमाम टी वी पर डिबेट हो रही है जिस तरह गोदी मीडिया ने जिहाद शब्द को बदनाम किया है। इस शब्द को को इतना खतरनाक बना दिया है हर रोज किसी न किसी जिहाद पर टीवी पर डिबेट हो रही होती है, डॉ शेख ने कहा है कि मौलाना मदनी साहब इतने सुलझे हुए वक्ता है उनको जिहाद का असली मकसद बताना चाहिए था जिस से लोगों को जिहाद का असली मतलब पता चलता ओर नफ़रत मीडिया जिहाद पर डिबेट करने से बचती।
डॉ शेख ने कहा है कि जिहाद का असली मतलब होता है संघर्ष प्रयास, ओर मेहनत डॉ शेख ने कहा मौलाना को मंच से अपील करनी चाहिए थी कि अब वक्त आ गया है कि देश का हर मुसलमान जिहाद यानी संघर्ष करे नफरत के खिलाफ, जिहाद यानी संघर्ष करे आतंकवाद के खिलाफ जिहाद यानी संघर्ष करे अशिक्षा के खिलाफ, जिहाद यानी संघर्ष करे समाज में बुराइयों के खिलाफ, जिहाद यानी संघर्ष करे असमानता के खिलाफ, जिहाद यानी संघर्ष करे भटके हुए नौजवानों को सही रास्ते पर लाने के लिए जिहाद यानी संघर्ष करे हर गलत कार्य के खिलाफ डॉ शेख ने कहा कि मेरा मानना है कि मौलाना यह सब बताते तो, देश के अंदर एक बेहतर संदेश जाता।
डॉ शेख ने कहा कि में सभी मुस्लिम स्कॉलरों से अपील करता हूं कि टीवी डिबेटो से दूर रहे, यहां पर हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद जिहाद के अलावा कुछ नहीं है यह अडानी अंबानी के चैनल है इन को सिर्फ टी आर पी चाहिए इन डिबेटों ने हिन्दू मुस्लिम भाई चारे ओर विश्वास को काफी नुकसान पहुंचाया है।
मैं देश के हिंदू मुसलमानों से पूछना चाहता हो कभी आपने इन चैनलों पर भुखमरी के खिलाफ,बेरोजगारी के खिलाफ, किसानों की बदहाली के खिलाफ देश में हो रहे बलात्कारों के खिलाफ, घोटालों के खिलाफ, देश का पैसा लूट कर भागे लोगों के खिलाफ कोई डिबेट देखी हो तो, बताओ इन लोगों का बहिष्कार होना चाहिए ओर सुप्रीम कोर्ट को इन बेहद नफरती डिबेटो पर रोक लगाना चाहिए ओर हम सब को भारत की देश भक्ति ओर तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए।
