सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा | New India Times

पेटलावद स्थित सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति सबनानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर नगर परिषद पेटलावद की अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ तथा विशेष अतिथि एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक भारत पाटीदार उपस्थित थे।

सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा | New India Times

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विद्यालय के प्रबंधक फादर मनोज एक्का द्वारा दिया गया। अतिथियों का परिचय एवं संबोधन विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती दीप्ति परमार ने प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जॉनसी ने खेल आयोजनों के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, फ्रॉग रेस, ऑब्स्टेकल रेस सहित कई रोचक खेलों में भाग लिया। साथ ही छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।

सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा | New India Times

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन में बच्चों ने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सेंट मेरिज़ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उमंग और प्रतिभा | New India Times

कार्यक्रम में पीटीए की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती मनीषा तंडावी तथा अतिथियों में पीएनपी ग्रुप से पीयूष पटवा भी उपस्थित थे। विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। धन्यवाद प्रस्ताव विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती दीप्ति परमार द्वारा रखा गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

By nit