जिलाधिकारी ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्था का लिया जायज़ा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाध स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायज़ा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी तिथि नियमित रूप से जांची जाए।

उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों से अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलशन सिंह मौजूद रहे।

By nit