पोखर में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख अनुग्रह राशि | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पोखर में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख अनुग्रह राशि | New India Times

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के धनौती गांव में मछली पालन के लिए बनाए गए पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत की हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article