ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा नेपा मिल हॉस्पिटल में निःशुल्क नवजात एवं बाल रोग शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शुक्रवार को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर,द्वारा नेपा मील हॉस्पिटल, नेपानगर में निःशुल्क नवजात एवं बाल रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पीयूष सूर्यवंशी ( एम. डी. पेडियाट्रिक) द्वारा नवजात एवं बाल रोग संबंधित मरीजों को परामर्श दिया  गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप किया गया।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से नेपा मील हॉस्पिटल नेपानगर में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article