मुंबई की नुमाइंदा शख्सियत ने जनाब सोहेल खंडवानी का किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र मुंबई महानगर में दो सूफी संतों की दरगाहें बहुत मशहूर है। उनमें दरगाह हज़रत हाजी अली रहमतुल्लाह और दरगाह हज़रत मखदूम शाह माहिमी, माहिम, उपरोक्त दोनों दरगाहों के मैनेजिंग ट्रस्टी और मशहूर व मारूफ़ बिल्डर जनाब सुहैल खंड़वानी हैं, जिन की शख्सियत और रूतबा संपूर्ण महाराष्ट्र ही नहीं पूरे भारतवर्ष में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 15 नवंबर को सोहेल खंडवानी जी का जन्मदिन था, इसके साथ ही आप को अंजुमन-ए इस्लाम की जनरल काउंसिल के चुनाव में निर्विरोध (अनअपोज़्ड) विजयीश्री मिलने पर आपके शुभचिंतकों और वेल विशर की ओर से बधाई देने का सिलसिला निरंतर जारी है।

इसी क्रम में मुंबई महानगर की मायानाज़ सामाजिक शख्सियत, आल इंडिया ख़िलाफत कमेटी मुंबई के अध्यक्ष और मुंबई के सबसे पुराने उर्दू दैनिक समाचार पत्र रोजनामा हिंदुस्तान के संपादक जनाब सरफ़राज़ अरज़ू साहब,मुंबई महानगर के पूर्व नगर सेवक एवं महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता आली जनाब शेख़ यूसुफ़ पंजाबी साहब, और जनाब नबी अख़्तर कुरैशी साहब (इंडो-अरब सोसायटी के जॉइंट सेक्रेटरी) और मोहम्मद अहमद क़ादरी आदि ने सोहेल खंडवानी से भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें बधाई पेश की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.