मुक़दमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही आरोपीयों की गिरफ़्तारी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद के ग्राम व थाना भगतपुर की निवासी पीड़िता समरीन ने डीआईजी कार्यालय में एक शिकायती पत्र दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भाई अरबाज़ की हत्या के मामले में आसिफ, अली, असगर सद्दाम, यूसुफ आदि मुकदमा दर्ज करने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका की बहिन समरीन ने आरोप लगाया है कि थाना अध्यक्ष आरोपियों के प्रभाव में हैं और उन्होंने एफआईआर दर्ज करने में देरी की है।

पीड़िता ने न्यायालय से एफआईआर के आदेश कराए थे, लेकिन थाना अध्यक्ष ने देरी से रिपोर्ट प्रेषित की। कोर्ट के आदेश पर आसिफ, अली, असगर, सद्दाम, यूसुफ आदि पर मुकदमा दर्ज हो गया लेकिन पुलिस ने किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने डीआईजी से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश पारित करने की मांग की है।

मृतक की बहिन समरीन ने बताया कि बीती 15 जुलाई को हमारे घर पर आए गाँव के कुछ लोग मेरे भाई अरबाज को अपने साथ लेकर चले गए ओर 20 जुलाई को भाई के शव को घर पर लेकर आ गए जब हमने अपने भाई अरबाज की मौत का कारण पूछा तो किसी ने भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया था आरोप लगाया गया था कि उसके भाई अरबाज हुसैन की हत्या कर दी गई थी और पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

इसके बाद पीड़िता समरीन कोर्ट की शरण में पहुंची और अपने भाई को इंसाफ दिलाने की मांग की कोर्ट ने पीड़िता की सुनवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर आसिफ, अली, असगर, सद्दाम, यूसुफ आदि पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में भी देरी की और देर से सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की पीड़िता का यह भी कहना है कि सभी आरोपियो पर रिपोर्ट तो दर्ज हो गई कोर्ट के आदेश पर लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पीड़िता ने डीआईजी को शिकायती पत्र देते हुए सभी की गिरफ्तारी की मांग की है।

By nit