रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत बेडावली के वार्ड नंबर 13 स्थित सहारा कॉलोनी में जिला पंचायत निधि से 10 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाली नाली का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमिला कालूसिंह भूरिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुमित्रा सुभाष मचार, वार्ड पंच रितेश सिंगाड़िया और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रोशन बारिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा पारसिंह डिंडोर, मिथिया मचार, मीकू मचार, आपसिंह वसुनिया, पंच रोमी मचार, जनपद सदस्य पति अम्बू भूरिया, मनीष, जैकी, जेनु और अन्य कई कार्यकर्ता भी इस दौरान उपस्थित थे।

