कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में शुरू करवाई हेल्पडेस्क | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

रीवा जिले में, कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू करवा दिया है। सभी मतदाताओं को सत्यापन के लिए गणना पत्रक दिए गए हैं, जिसे बीएलओ भरवाकर और हस्ताक्षरित कराकर ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं को सहयोग करने के लिए जिला स्तरीय हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेट में स्थापित की गई है।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेट के जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नम्बर 07662-255143 है। हेल्पडेस्क सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इसका प्रभारी अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जीवेन्द्र सिंह को बनाया गया है।

हेल्पडेस्क पर कर्मचारियों की ड्यूटी:

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सहायक वर्ग तीन विक्रम शंखवार और अजय पटेल।

दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: सहायक वर्ग तीन विश्वजीत मिश्रा और पवन चौधरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.