ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ दिनांक 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा।

इसी क्रम में जिला बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश तथा डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) श्री प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी अभियान के अंतर्गत —
1️⃣ महिला थाना प्रभारी श्री हरिसिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा नेहरू मांटेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल लालबाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2️⃣ थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी एवं स्टाफ द्वारा हकीमिया हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
3️⃣ ग्रामीण क्षेत्र में थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले एवं टीम द्वारा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बोरगांव में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, “गुड टच–बैड टच”, बाल अधिकार, सुरक्षा, तथा साइबर क्राइम से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई और उनसे संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.