मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए नौ तारीख़ को हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का आयोजन थाना निंबोला परिसर में थाना निंबोला में कार्यरत कर्मचारियों के लिए किया गया।
उक्त शिविर का आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वस्थ्य और तनाव मुक्त जीवन, काम एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने एवं कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए अत्यंत लाभदायक है। इस ध्यान सत्र शिविर में प्रशिक्षक सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा ध्यान योग करवाया गया,जिसमें थाना निंबोला पुलिस स्टाफ द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

