बुरहानपुर फिजियोथैरेपी एंड पॉली क्लिनिक गांधी चौक पर आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया निःशुल्क मेडिकल कैंप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 09 नवम्बर 2025 रविवार को बुरहानपुर फिजियोथेरेपी एंड पॉली क्लिनिक, गांधी चौक, बुरहानपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. किमाया साली (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. जयेश दुबे (जनरल मेडिसिन विभाग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी ( नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में और बुरहानपुर फिजियोथेरेपी एंड पॉली क्लिनिक की ओर से महिला चिकित्सका डॉक्टर हुमैरा परवीन और डॉक्टर साजिद उर रेहमान ने समस्त कैंप की निगरानी करते हुए चीजों को मार्गदर्शन दिया। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर स्टाफ  के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.