मोक्षधाम नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, ग्राम पंचायत ने जनसहयोग से बनाया अस्थायी सेट, पुख्ता इंतजाम की उठी मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जमकुंडा में मोक्षधाम (श्मशान भूमि) न होने के कारण ग्रामीणों को बरसात के समय अंतिम संस्कार के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बीती रात लगभग 8 बजे ग्राम निवासी रामनाथ अमरवंशी पिता झाड़ू (उम्र 45 वर्ष) का निधन हो गया। ग्राम में दाह संस्कार के लिए निर्धारित स्थान वन विभाग की भूमि के अधीन होने के कारण वहां अंतिम संस्कार करने में दिक्कतें आती हैं।

ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभागों और अधिकारियों को विधिवत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है, लेकिन अनुमति मिलने में काफी देरी हो रही है। इसी कारण ग्राम पंचायत ने जनसहयोग से अस्थायी सेट (स्थल) बनाकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

पूर्व में भी शव रखकर धरना-प्रदर्शन किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र स्थायी मोक्षधाम के निर्माण की अनुमति दी जाए, ताकि ग्रामीणों को भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित रहे—
प्रकाश कुमरे, राधेलाल खरे, विजय इवनाती, मनीराम ब्रम्हवंशी, सनीलाल ब्रम्हवंशी, कैलाश ब्रम्हवंशी, सुधीर खरे, नरेंद्र ब्रम्हवंशी, राधेलाल आमरे, दुर्गेश सोनवंशी, अरुण वंसे, मंगलसिंह नागवंशी, मुकेश नागवंशी, वीरेंद्र नागवंशी, देवेंद्र नागवंशी, आकाश खरे, कन्हैया खोबरे, सुरेश ब्रम्हवंशी सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article