रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले की पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रेहान खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका दंडात्मक जुलूस निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई से पुलिस ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अपने सख्त रुख का स्पष्ट संदेश दिया है। पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाना हमारा उद्देश्य है। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।
