52 पत्तों के जुए पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगद और 13 टू-व्हीलर जप्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

52 पत्तों के जुए पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगद और 13 टू-व्हीलर जप्त | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना नवेगांव में पुलिस ने 52 पत्तों के जुए पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी तरुण सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश एवं एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ग्राम वनग्राम में कुछ लोग शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लालच में 52 पत्तों की जुआ महफिल जमा बैठे थे। पत्तों की खनक और पैसों के दांव पर खेल चल रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घेराबंदी की गई और मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹7200 नगद, 13 टू-व्हीलर (कीमत लगभग ₹9,67,200), और एक ताश की गड्डी (52 पत्ते) बरामद की है। कुछ जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 169/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
बुधन जवारे (32 वर्ष)
मुकेश साहू (30 वर्ष)
देवानंद बानवंशी (30 वर्ष)
बिस्तू (39 वर्ष)
धर्मेंद्र श्रीवास (38 वर्ष)
रामनाथ कवड़े
रेशम यदुवंशी (59 वर्ष)
नंदकिशोर यदुवंशी (40 वर्ष)
गजानंद यदुवंशी (24 वर्ष)
राजेश धुर्वे (31 वर्ष)

कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, सउनि लखनलाल सरयाम, प्र.आर. 569 रणजीत सिंह, प्र.आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, आर. 900 रुमन सिंह, आर. 1087 सोनू वरकड़े, आर. 1089 रामकिशोर धुर्वे, आर. 679 श्यामलाल कारोचे, आर. 1092 रूपेश कोरट, एवं आर. 382 अरुण यादव की अहम भूमिका रही।

By nit