रामनगर में छात्रों से मारपीट पर विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह सख्त, दोषी प्राचार्य पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

New India Time’s

मैहर जिले के रामनगर में छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की और मामले में संलिप्त प्राचार्य के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की मांग की जो नजीर बन सके।

विधायक डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और छात्रों तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके।

पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जानकारी मिलते ही तहसीलदार अमरपाटन आर. डी. साकेत भी उक्त विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article