कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद | New India Times

मुंबई में चातुर्मास हेतु विराजित त्रिस्तुतिक समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, पुण्य सम्राट गुरुदेव के पट्टधर, धर्मभूषण आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहेब आदि ठाणा से आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु कर्नाटक राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंद गेहलोत मुंबई पहुंचे।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद | New India Times

उन्होंने दर्शन-वंदन कर पूज्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गेहलोत ने पूज्यश्री के दर्शन कर रतलाम चातुर्मास की यादें ताजा करते हुए कहा कि रतलाम चातुर्मास के दौरान कई बार पुण्य सम्राट गुरुदेवश्री के दर्शन का योग बना और मुझे उनका अपार स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। गच्छाधिपति श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में सत्ता के साथ धर्मसत्ता का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि धर्म से जुड़ा व्यक्ति ही सत्ता में रहते हुए जनसेवा के कार्य कर सकता है और सच्चा पुण्य अर्जित कर सकता है।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद | New India Times

श्री गेहलोत के साथ महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के जस्टिस भी उपस्थित थे। महामहिम गेहलोत का सम्मान थराद त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मुंबई के अध्यक्ष रमेशभाई धरू, ट्रस्टी नवीन बल्लू, भरत वोहरा, मनीष वोहरा, तथा गुरुभक्त मुकेश जैन नाकोडा, चिन्तन दोशी, पारस धरू, अनिलभाई संघवी, जिग्नेश दोशी, JISO के चेयरमैन श्री पुनमिया, भारत जैन महामंडल के चेयरमैन सी.सी. डांगी, प्रकाश जवेरी सहित अनेक गुरुभक्तों की उपस्थिति में किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article