शाहजहांपुर पुलिस ने लखीमपुर खीरी के दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ने लखीमपुर खीरी के दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लखीमपुर खीरी जिले के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह और राकेश कुमार सहित पुलिस टीम ने लखीमपुर जिले के रहने वाले तस्लीम उर्फ बाराती (25 वर्ष) और राम सरन (48 वर्ष) को भारत धर्म काटा से लगभग 200 मीटर आगे बंजर जमीन के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 368 ग्राम गांजा बरामद किया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ गांजा बेचने के लिए शाहजहांपुर आते हैं। यहां आकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि स्थानों पर आने-जाने वाले राहगीरों को गांजा बेचते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। अभियुक्तों ने बताया कि उनके तीन साथी ही बिक्री के लिए गांजा उपलब्ध कराते हैं, हालांकि यह उन्हें नहीं पता कि गांजा कहां से लाया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.