युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं | New India Times

थाना कोतवाली क्षेत्र में वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गोपाल और धनपाल के विरुद्ध 8 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। अश्विनी कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित शर्मा ने बुधवार को आरोपी गोपाल (19 वर्ष), निवासी ग्राम मौजपुर को साउथ सिटी के सामने खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि वादी की पुत्री को जबरदस्ती बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 75(बी) एनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के स्थान पर धारा 65(1) बीएस और 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.