एसपी ने थाना रोजा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’, ‘शिशु गृह’ और नवनिर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी ने थाना रोजा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’, ‘शिशु गृह’ और नवनिर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन | New India Times

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय के साथ थाना रोज़ा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महिला शक्ति केंद्र, शिशु गृह तथा नवनिर्मित थाना प्रभारी कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर थाना कर्मी, महिला आरक्षी एवं स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि “मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर वातावरण प्रदान करना है। इस केंद्र में महिला संबंधी शिकायतों की त्वरित सुनवाई एवं सहानुभूतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “शिशु गृह की स्थापना विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि वे अपने शिशुओं एवं छोटे बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में रखकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुचारु रूप से कर सकें।”

इस बाल शिशु गृह में बच्चों के खेलने हेतु अनेक संसाधन जैसे झूले, खिलौने एवं अन्य खेलने की सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों को आरामदायक और आनंददायक वातावरण प्राप्त हो सके। यहाँ स्वच्छता, सुरक्षा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। एसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित थाना प्रभारी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “यह कार्यालय थाना संचालन को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।” इस अवसर पर राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना रोज़ा, एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.