ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को दी मुस्कान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को दी मुस्कान | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश की युवा महिला जिलाध्यक्ष सुश्री आराधना भारद्वाज के नेतृत्व में करवा चौथ से पहले जिला अस्पताल में एक दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में मौजूद परेशान और जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना था। समिति की टीम ने महिला मरीजों और महिला तीमारदारों को सुहाग का सामान व साड़ियां, पुरुषों को पैंट-शर्ट के कपड़े, तथा बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि “समाज को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

New India Time’s

समिति के संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि “हमारी पूरी टीम मिलकर समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करती है। आज हमारी युवा महिला टीम द्वारा किया गया यह कार्यक्रम सराहनीय है।” उन्होंने युवा जिलाध्यक्ष आराधना भारद्वाज को विशेष बधाई दी। प्रदेश महासचिव एवं भागवत आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा कि समिति ने अस्पताल पहुंचकर उन लोगों के बीच खुशियाँ बाँटी हैं जो अपनी परेशानियों में अस्पताल में रह रहे हैं।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को दी मुस्कान | New India Times

महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि “हमारी समिति की युवा शाखा द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, और ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।”
कार्यक्रम के अंत में जिला अस्पताल के सीएमएस नीरज अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला महानगर अध्यक्ष ममता शर्मा, नीतू यादव, बृजेश शर्मा, वंदना सक्सेना, पुलिया शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, सुनीता यादव, पूनम सिंह, मनसा रानी, विनीता दास, दीपक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.