फूट तालाब में लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ का सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फूट तालाब में लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ का सम्मान | New India Times

विगत 16 वर्षों से संपूर्ण झाबुआ जिले के आदिवासी अंचल में धर्म का अलख जगाते हुए समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ का सम्मान किया गया। श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर, फूट तालाब परिसर में अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्य करने वाले पप्पू भैया को नवरात्रि उत्सव के समापन अवसर पर आयोजित भव्य गरबा उत्सव में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खवासा नगर के प्राचीन मां रोग्या देवी मंदिर गरबा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, सहित ललित चौहान, अनिरुद्ध जाट, यश परमार, लक्ष्य चोपड़ा, आयुष पाटीदार, उमेश कहार आदि सभी सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.