पांढुरना जिले के विकास में ‘हम फाउंडेशन’ की भूमिका रही अहम : एड. निशिकांत चौधरी | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना जिले के विकास में ‘हम फाउंडेशन’ की भूमिका रही अहम : एड. निशिकांत चौधरी | New India Times

रविवार की सुबह पांढुरना जिला स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत‌ चौधरी ने कहा कि पांढुरना को जिला बनाने में हम फाउंडेशन भारत की अहम भूमिका रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और एकजुटता के प्रयासों से ही पांढुरना को जिले का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि यही एकता निरंतर बनी रहनी चाहिए ओड़ हैताकि पांढुरना एक समृद्ध और सशक्त जिला बन सके।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रांतीय पदाधिकारी गुड्डू कावले, तिलक चंद भगत और सिटी शाखा अध्यक्ष सुरेश नंदेवार ने किया। प्रदेश संस्कार सेवा प्रमुख एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने पांढुरना को जिला बनाने के लिए हम फाउंडेशन के प्रयासों को विस्तार से बताया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय संरक्षक गोविंद अग्रवाल ने संगठन की आगामी कार्यप्रणाली तय करने हेतु मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष दिलीप मटकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष डॉ. विवेक राउत ने किया।

इस अवसर पर संगठन के एड. कैलाश साम्बारे, चिंतामन खुरसुंगे, निलेश सोनटक्के, अजय तावरे, बाबा गुलतकर, डॉ. उमेश कडवे, सुरेश तनवानी, सुखदेव घोडे, मालती जेवने, उषाताई कठाने, आमोल नंदेवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.