स्कूल वाहन में लगी आग, 30 बच्चे बाल बाल बचे, शिक्षा विभाग की लापरवाही से पालक नाराज | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​स्कूल वाहन में लगी आग, 30 बच्चे बाल बाल बचे, शिक्षा विभाग की लापरवाही से पालक नाराज | New India Timesविजयराघवगढ़ जनपद शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत ग्राम देवरा में संचालित लक्ष्मी कान्वेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के वाहन में आज सुबह उस वक्त आग लगी जब उस पर लगभग 30 बच्चे सवार थे। स्कूल मैनेजमेंट की लापरवाही से आज बच्चों की जान जाते जाते बची। ग्राम बडगैया सलैया का मामला जहां लक्ष्मी कान्वेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की वैन सुबह 8 बजे बच्चों को लेने पहुंची, जिस पर पहले से लगभग 30 सवार थे, जब स्कूली वाहन रुका तो अचानक वाहन के अंदर से धुआं उठता देख ग्रामीण पालक घबरा गए और सभी तुरंत बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर वाहन से सुरक्षित बच्चों को बाहर निकाला।​स्कूल वाहन में लगी आग, 30 बच्चे बाल बाल बचे, शिक्षा विभाग की लापरवाही से पालक नाराज | New India Timesआक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को आग लगाने का निर्णय लिया किन्तु कुछ बुजुर्ग पालकों ने समझाईश दी और कानून को हाथ में न लेने की बात कह कर मामला शांत किया। वाहन में आग लगने से छोटे छोटे मासूम बच्चों के चेहरों पर दहशत का महौल देखा गया। इस बात की जानकारी एसडीएम धर्मेन्द्र मिश्रा विजयराघवगढ़ तथा बीआरसी देवेन्द्र अहिरवार को दी जा चुकी है। आखिर जिला प्रशासन ऐसे वाहनों का फिटनेस क्यों दे रहा है जो रोड पर चलने योग्य नहीं हैं। स्कूली वाहन पर जानवरों की तरह छात्रों को भरा जाता है।​स्कूल वाहन में लगी आग, 30 बच्चे बाल बाल बचे, शिक्षा विभाग की लापरवाही से पालक नाराज | New India Timesजिला प्रशासन हर भष्टाचार से बच सकता है किन्तु अगर बच्चों के साथ खिलवाड़ हुआ तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा, ग्रामीणों ने यह कहा कि कटनी जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का सम्मान जूता पहनाकर करना चाहिए। आक्रोशित जनों ने यह भी कहा की छात्रों के भविष्य के साथ कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह असमर्थ है। बच्चों की शिक्षा को लेकर पालक स्कूल मैनेजमेंट पर विश्वास कर अपने जिगर के टुकड़ों को मैनेजमेंट के हाथों सौंप देते हैं लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही से हमारे बच्चे असुरक्षित हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का विरोध सभी पालकों को करना चाहिए। ग्रामीणों ने अंततः यह निर्णय लिया की मंगलवार को सभी पालक एकत्र होकर कटनी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसमें शिक्षा विभाग अपने दायित्वों का सही निर्वहन करे व स्कूल मैनेजमेंट अपनी जवाबदारी समझ कर बच्चों को सुरक्षित रखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article