गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मालनपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में आज आदरणीय अवधेश बहन जी (जोनल डायरेक्टर, भोपाल ज़ोन) की पावन स्मृति में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र की सभी बहनें, ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बहन जी के साथ बिताए प्रेरणादायक पलों को याद करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान पर भावपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को “वरदानी दिवस” के रूप में मनाया गया। उपस्थित जनों ने मौन रखकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहर के अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकारों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से दिल्ली से पीयूष भाई, पंजाब से शैली दीदी, दतिया से रिया बहन व दीपा दीदी, अंबाह से सीमा बहन, टेकनपुर से नीलम बहन, भावना बहन, सरिता, गुंजन, मालनपुर से पूजा, सृष्टि, सरोजनी, सतनाम भाई, महेश, प्रसाद, मुरैना से मोहन भाई व सुमन, झाँसी से नीलेश व रामकुमार, ग्वालियर से अर्चना बहन, कंचन, अनूप सहित कई वरिष्ठ सदस्य, सीएमओ नगर पालिका परिषद मालनपुर, एलआईसी अभिकर्ता मोहन संतवाणी तथा अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सभी ने सामूहिक ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल का वातावरण आध्यात्मिक शांति और बहन जी की मधुर स्मृतियों से गुंजायमान रहा।

