कल झकनावदा में होगी भैरव भक्ति संध्या, सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे भक्ति का मधुर संगम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कल झकनावदा में होगी भैरव भक्ति संध्या, सुप्रसिद्ध कलाकार करेंगे भक्ति का मधुर संगम | New India Times

पंद्रह दिनों से झकनावदा में चल रही श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। आयोजक समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि कल, 05 अक्टूबर 2025 को झकनावदा स्थित श्री केसरीयानाथ जैन देरासर में सुबह श्री आदिनाथ भगवान और श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान को मिष्ठान नैवैद्य अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात श्री नाकोड़ा भैरव देव को 56 प्रकार के नैवैद्य अर्पित किए जाएंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, गादीपति सुमितजी पिपाड़ा के आदेशानुसार मेवानगर पेटलावद कार्यकारिणी के दो सेवक इस पूरे आयोजन को विधिवत सम्पन्न करवाएंगे। इसके बाद देरासर में विराजमान मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान सहित समस्त देव प्रतिमाओं की आरती उतारी जाएगी और बाद में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे होगी अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ भक्ति संध्या की शुरुआत

इस अवसर पर सकल श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव भक्त मंडल झकनावदा के तत्वावधान में आयोजित भक्ति संध्या का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और अखंड ज्योत स्थापन से किया जाएगा। जिलेभर से बड़ी संख्या में भक्त इस आयोजन में शामिल होंगे। यह आयोजन रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर भैरव इच्छा तक चलेगा। आयोजक समिति और सकल जैन श्रीसंघ ने समस्त भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भक्ति संध्या का लाभ लें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.