दशहरा पर शिवसेना द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

दशहरा पर शिवसेना द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन | New India Times

मुरादाबाद में दशहरा के अवसर पर शिवसेना के ज़िला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में हरथला स्थित आशियाना प्रथम के ज़िला कार्यालय पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए ज़िला प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि शस्त्र पूजन एक पारंपरिक अनुष्ठान है, जिसमें हथियारों और औज़ारों की पूजा की जाती है। यह पूजा शक्ति, साहस और आत्मरक्षा के प्रतीक के रूप में की जाती है। शस्त्र पूजा सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, जो शक्ति, सुरक्षा और विजय का प्रतीक मानी जाती है। शस्त्र पूजा का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए देवी का आशीर्वाद प्राप्त करना और सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना है। पूजन के दौरान शस्त्रों पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें पवित्र किया गया। इसके बाद हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाया गया, मौली बांधी गई और धूप-दीप व अक्षत-पुष्प अर्पित किए गए।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आदेशानुसार यह शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य प्रचारक बाबा कुशल सिंह, राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, मंडल प्रमुख मुकेश दिवाकर, महानगर प्रमुख मनोज कुमार, युवासेना ज़िला प्रमुख राकेश कुमार प्रजापति, ज़िला उप प्रमुख रंजीत कश्यप, ज़िला सचिव प्रमोद सागर, ज़िला महासचिव ओमप्रकाश सैनी, ज़िला सचिव अनिल कुमार, पिंटू कुमार, महानगर उप प्रमुख तिलक सैनी, मुनेश सैनी, ठाकुरदास सैनी, ज़िला सचिव मंगली सैनी, राजेंद्र कश्यप, महानगर सचिव राजपाल सैनी, वरिष्ठ ज़िला उप प्रमुख विनय कश्यप, जीतू ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.