नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

धनगड़ और धनगर यह दोनों शब्द एक हि जाती की पहचान है जो जाती धनगर है इस लिए इन दोनों शब्दों को लेकर जो विवाद शुरू है उसे ख़त्म करने के लिए देवेन्द्र फडणवीस सरकार अपनी कैबिनेट में धनगड़ धनगर एक हि है ऐसा प्रस्ताव पारित करे। इस प्रस्ताव को तत्काल राष्ट्रपती की मान्यता मिले और धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। आज़ादी के बाद 75 साल से धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति के आरक्षण से दूर रखा गया है सरकार की ओर से इस अनुशेष को पाटकर दिया जाना चाहिए इन मांगों को लेकर जलगांव के पहुर में धनगर समाज ने नेशनल हाइवे 753 को रोक दिया। आंदोलक रामेश्वर पाटिल ने New India Times से बातचीत में बताया कि धनगड़ और धनगर इन दोनों शब्दों के सामान्य भेद के कारण धनगर समुदाय अनुसूचित जनजाति के लिए बने संवैधानिक प्रावधानों से अब तक वंचित है। आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने शिरकत करी। पुलिस ने कड़े प्रयासों के बाद यातायात को सुचारू किया।

विदित हो कि 2014 में धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाएगा इस वचन के साथ मुख्यमंत्री बने देवेन्द्र फडणवीस ने 11 साल बाद भी अपने दिए वचन को निभाया नहीं है। महाराष्ट्र में मराठा, मुस्लिम , लिंगायत , घुमंतू जनजातियों के शांतिपूर्ण आंदोलन सड़को से मंत्रालय के दहलीज पर पहुंच चुके है। पॉकेट मनी के लालच में गोदी मीडिया द्वारा भगवान का अवतार बनाकर पेश किए गए खोखले नेता आरक्षण आंदोलनों और राज्य की 30 जिलों में आई बाढ़ स्थिती में भाग खड़े हुए है। मनुवादी समरसता और भारत के संविधान में निहित समता के बीच चल रहे वैचारिक संघर्ष ने महाराष्ट्र के बहुजन समाज में एक ऐसी लकीर खींच दी है जो भविष्य में पुरोगामी आधुनिक विचारों को तेजी से मज़बूत करेगी।

शेंदुर्णी में महिला स्वास्थ जांच: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित सेवा द्वि सप्ताह तहत आरोग्य विभाग ने शेंदुर्णी में महिला स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। जिला परिषद की CEO मीनल करनावल ने कहा माहवारी शाप नहीं वरदान है इसे लेकर खुलकर बोले अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। मंच पर बीजेपी नेता संजय गरुड़ , डॉ सचिन भोयेकर , श्रीकृष्ण इंगले , विवेक धांडे , डॉ आशीष महाजन , डॉ राजेश सोनवने , डॉ पल्लवी राउत अन्य मान्यवर मौजूद रहे।

