अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में सेवा पखवारा अभिमान के तहत, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कहलगांव अंतर्गत व्यापक प्रचार- प्रसार अभियान चलवाया जा रहा है।
कनीय विद्युत अभियन्ता के साथ सहायक विद्युत अभियन्ता, कर्मियो के साथ गाँव-गाँव जाकर 125 यूनिट्स घरेलू विद्युत विपत्र में दिये गये छूट के बारे लोंगों को जानकारी दे रहे हैं साथ ही मीटर से ही बिजली का उपयोग करें, चोरी से बिजली नहीं जलाये आदि के बारे में भी उपभोकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
