भोपाल में तीन राज्यों की संयुक्त वक्फ कार्यशाला, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड को टॉप परफ़ॉर्मर घोषित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में तीन राज्यों की संयुक्त वक्फ कार्यशाला, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड को टॉप परफ़ॉर्मर घोषित | New India Times

भारत सरकार के नये वक्फ संशोधित अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत बने उम्मीद सेन्ट्रल पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत वक्फों का विवरण अपलोड करने एवं बोर्ड के कार्यां को सुचारू रूप से निष्पादित करने की दृष्टि से आई.आई.टी. दिल्ली की सिफारिशों से संबंधी एक दिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा बैठक एवं वर्कशॉप का आयोजन भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसमें भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उपसचिव  समीर सिन्हा एवं अवर सचिव  विषाल कुमार विश्वकर्मा प्रतिनिधि के रूप में एवं मध्यप्रदेश राज्य सरकार की ओर से शसौरभ कुमार सुमन आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सम्मिलित हुए।

भोपाल में तीन राज्यों की संयुक्त वक्फ कार्यशाला, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड को टॉप परफ़ॉर्मर घोषित | New India Times

उक्त वर्कषॉप एवं समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ. सनवर पटेल अध्यक्ष म.प्र. राज्य वक्फ बोर्ड की अध्यक्षता में मध्यप्रदेष राज्य वक्फ बोर्ड के माध्यम से भोपाल में दिनांक 26.09.2025 किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अतिरिक्त राजस्थान वक्फ बोर्ड, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया एवं सोसल मीडिया के प्रतिनिधिगण ने भाग लिये। अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में अपने कार्यकाल में हुईं उपलब्धियों को पेष किये।

उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि वक्फों की सुरक्षा, कार्यां में पारदर्षिता एवं वक्फों के विकास के लिये वक्फ संषोधित अधिनियम, 2025 (उम्मीद एक्ट, 2025) दिनांक 08.04.2025 से लागू हो चुका है एवं वक्फ अधिनियम की धारा-3(ा) के परिपालन में कार्य मंत्रालय द्वारा उम्मीद सेन्ट्रल पोर्टल बनाया जाकर दिनांक 06.06.2025 को लॉन्च कर दिया गया है तथा उक्त उम्मीद सेन्ट्रल पोर्टल में पूर्व से बोर्ड कार्यालय में पंजीकृत वक्फों एवं भविष्य में नवीन सम्पत्तियों को वक्फ के रूप में दर्ज करने संबंधी वक्फ संषोधित अधिनियम, 2025 की धारा-108 बी में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सषक्तिकरण, दक्षता और विकास नियम, 2025(उम्मीद रूल्स-2025) बनाया जाकर दिनांक 03.07.2025 को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आई.आई.टी. दिल्ली ने मध्यप्रदेष राज्य वक्फ बोर्ड को पिलर-1 एवं 2 में टॉप प्रफार्मर की श्रेणी में जगह दी।
उन्होंने दौरान उद्बोधन यह भी बताया कि भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वक्फ अधिनियम 1995 के विभिन्न प्रावधानों के क्रियान्वयन एवं वक्फ मेनेजमेंट सिस्टम ऑफ इण्डिया पोर्टल की समीक्षा बैठक में कमिष्नर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक मध्यप्रदेष द्वारा वक्फ रिकार्ड कम्प्यूटराईजेषन एवं सत्यापन से संबंधित बनाये गये अस्थायी पोर्टल के संबंध में संक्षेपिका प्रस्तुत किये जाने पर सचिव, भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा किये गये कार्य की प्रषंसा की गई एवं अन्य वक्फ बोर्ड को भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार वक्फ बोर्डां के सत्यापन अध्ययन की दृष्टि से देष के सभी प्रदेष वक्फ बोर्डां का भ्रमण करने हेतु आई.टी. दिल्ली को पाबंद किया गया। आई.टी.दिल्ली द्वारा भारत सरकार को प्रस्तुत रिपोर्ट अनुसार सभी राज्यों के स्तंभवार विष्लेषण रिपोर्ट अनुसार पिलर-1 (Institutional Governance) एवं पिलर-2 (Waqf Property & Data) में टॉप प्रफार्मर्स में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी बताया कि वक्फ बोर्ड राज्य सरकार के सहयोग से निरंतर नवाचार के कार्य कर रहा है, साथ ही वक्फ भू-माफियाओं के खिलाफ वक्फ कानून के तहत कार्यवाही करते हुए वक्फों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहा है।

वक्फ बोर्डां के प्रतिनिधियों द्वारा पॉवर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये गये

उक्त क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में उम्मीद सेन्ट्रल पर वक्फों का विवरण अपलोड करने में आ रही समस्याओं एवं आई.आई.टी. दिल्ली की सिफारिशों के संबंध में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, राजस्थान वक्फ बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्डां के प्रतिनिधियों द्वारा पॉवर प्रेजे़न्टेषन प्रस्तुत किय गये। भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की आई.टी.टीम एवं प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत प्रजेंटेषन के माध्यम से वक्फों के विवरण को पोर्टल पर अपलोड करने हेतु प्रषिक्षण दिये। राज्यवार वक्फ प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा उपरान्त श्री समीर सिन्हा, उपसचिव, भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं विषाल कुमार विष्वकर्मा, अवर सचिव, भारत सरकार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्कषॉप में उपस्थित प्रषिक्षण ले रहे पदाधिकारियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये एवं जो सुझाव प्राप्त हुए उसे संज्ञान में लिया गया एवं पोर्टल को और बेहतर बनाने हेतु आश्वासन दिया गया।

भारत सरकार की प्रतिनिधियों द्वारा मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के कार्यां को सराहा गया। दिन भर चले वर्कषॉप एवं ट्रेनिग के दौरा मध्यप्रदेष वक्फ बोर्ड की ओर से प्रस्तुत प्रेजेंन्टेषन एवं प्रष्न-उत्तर के दौरान भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा विषेष कर आई.टी.के क्षेत्र में मध्यप्रदेष राज्य वक्फ बोर्ड की उपलब्धियों की सराहना की गई एवं वर्कषॉप हेतु की गई व्यवस्था को आदर्श बताया भाई भोपाल भाजपा नेता असद मकसूद अली अध्यक्ष कब्रिस्तान कमेटी भोपाल ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन सनववर पटेल को मुबारकबाद पेश की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.