मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा जुन्नारदेव जिसमें उप जेल बनाने की मांग की जा रही है। जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग में पुलिस थाना जुन्नारदेव और जिला जेल की दूरी 50 किलोमीटर है, सबसे अंतिम छोर में बसा थाना माहूलझिर और जिला जेल की दूरी 110 किलोमीटर है साथ ही पुलिस थाना दमुआ और जिला जेल की दूरी 67 किलोमीटर है। पुलिस थाना तामिया से जिला जेल की दूरी 78 किलोमीटर है पुलिस थाना नवेगांव और जिला जेल की दूरी 85 किलोमीटर है जिसे न्यायालय में कैदियों को जेल पहुंचने के लिए पुलिस को जहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं परिजनों को मिलने के लिए भी दूर का सफर तय करना पड़ता है मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी विधानसभा में सुविधा अगर मुहैया होगी तो निश्चित ही प्रशासन के साथ-साथ आम जनों को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी। जन-प्रतिनिधियों द्वारा पहल किया जाए तो जल्द ही उपजेल बन सकती है।

