एम.पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में मनाया गया धूमधाम से विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा डी मार्ट कोलार में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिस में लगभग 363 लोगों का जनरल चेकअप किया गया। इस शिविर में दंत रोग, अस्थि रोग, आँख रोग, मधु मेह रोग, मेडिसिन विभाग एवं आयुर्वेदिक के डॉक्टर मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामेंद्र सिंह
महासचिव- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश  एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय जैन जी अध्यक्ष स्टेट फार्मेसी काउंसिल मध्य प्रदेश रहे।

एम.पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में मनाया गया धूमधाम से विश्व फार्मासिस्ट दिवस | New India Times


प्रदेश मीडिया प्रभारी राजवीर त्यागी ने बताया कि
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा नशे से दूरी फार्मासिस्ट है जरूरी थीम पर दवाइयां की उपयोगिता जहां दवा वहां फार्मासिस्ट की उपस्थिति जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान साल भर चलाया जाएगा। माननीय लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महासचिव श्री रामेन्द्र सिंह जी ने “नशे से दूरी फार्मासिस्ट है जरूरी” थीम के पोस्टर का विमोचन कर इसकी शुरुआत की।
एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जन जागरूकता अभियान के लिए विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य चेतना के लिए पखवाड़ा अभियान चलाने का निश्चय किया है। इस अवसर पर एमपी फार्मासिस्ट के सभी पदाधिकारी राहुल नगायच जिला अध्यक्ष, जितेंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, सोहित लाल जिला सचिव, प्रदुमन गोस्वामी, विक्रम सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.