दिल्ली से लौट रहे युवक पर दबंगों का हमला, हाथ-पैर तोड़े – पुलिस तीन दिन से खामोश | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

दिल्ली से लौट रहे युवक पर दबंगों का हमला, हाथ-पैर तोड़े – पुलिस तीन दिन से खामोश | New India Times

अंबेडकर नगर जिले के निवासी मोहम्मद नईम पुत्र रज्जब अली शाह ग्राम कल्यानपुर थाना सम्मनपुर  का पुत्र मु० सुहेल  23 सितंबर 2025 को समय लगभग 12 बजे रात्री को दिल्ली से अकबरपुर स्टेशन आया है। ज्यादा रात हो जाने के कारण नजदीकी अपने बहन के घर बरवा नासिरपुर जा रहा था कि रास्ते में मजार के निकट पहले से मौजूद विपक्षीगण रामसिंह पुत्र रामबाबू व भोलू पुत्र फूलचन्द ने प्रार्थी के पुत्र के साथ मारपीट करके हाथ पैर तोड़ दिया सोहेल बार-बार कहता रहा।

मैं अपने बहन के घर जा रहा हूँ विपक्षीगण शराब के नशे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं। सोहेल ने अपने ट्रेन का टिकट दिखाने पर टिकट फाड दिये तथा उसको मारकर हाथ तोड़ दिया एवं लोहे के राड़ से पैर में काफी तेज से मारकर छलनी कर दिया। गुंडो के खिलाफ पुलिस में शिकायती पत्र दिया गया तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.