हिंदी दिवस पर बीकेपी महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

हिंदी दिवस पर बीकेपी महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन | New India Times

बीकेपी महाविद्यालय में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें जया दुबे, ऋतिका लोधी, राजुल दांगी, अंश जैन, कृष्णा दुबे, अनुष्का जैन, खुशी अहिरवार, सोनाली साहू और परी जैन शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए विवेक जी, अश्विनी जी एवं मुकेश जी ने अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी देते हुए हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के संचालक, डॉ. अवनीश मिश्रा ने कार्यक्रम में हिंदी के सम्मान और उसे अपनाने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को हिंदी में हस्ताक्षर करने की शपथ दिलाई।

हिंदी दिवस पर बीकेपी महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन | New India Times

महाविद्यालय से श्रीमती विवेचना मिश्रा, हेमलता दुबे, गजेंद्र अहिरवार, शनि तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।  इतिहास की व्याख्याता बुशरा खान ने “मैं हिंदी की बेटी हूँ, मुझे उर्दू ने पाला है” गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा महाविद्यालय की छात्रा सांत्वना पांडे ने “हम हैं हिंदी” गाकर समां बांध दिया। जया दुबे एवं अन्य ने “आओ जरा सुनाऊं अपनी तुम्हें कहानी, हिंदी है नाम मेरा, है हिंद की राजधानी” गाकर खूब तालियां बटोरीं, जिसे सभी ने खूब सराहा।
शनि तिवारी ने अपने विचार रखते हुए हिंदी भाषा की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंकिता राय और श्रुति चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिवम शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के लगभग 25 jb शिक्षक-शिक्षिकाएं और करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता से प्रभावित होकर अतिथियों ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.