नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आने वाले दो सालों के भीतर राजनीति में बड़े बदलाव होने है जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं उनको पार्टी में वापिस नहीं लिया जाएगा ऐसी घोषणा NCP शरदचंद्र पवार के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने की है। पार्टी मीटिंग के लिए जलगांव पधारे शिंदे ने गृह मंत्रालय के अंधेपन पर तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा कि जलगांव गुंडे पालने वाला कारखाना बन गया है। पब्लिक सेफ्टी बिल मंजूर कर जनता को डराने का प्रयास किया गया है। राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ चढ़ चुका है विकास कहीं नज़र नहीं आ रहा तो इतना पैसा गया कहां ? आरक्षण के नाम पर सामाजिक सदभाव को बिगाड़ा जा रहा है सरकार चाहे तो आरक्षण का मसला हल कर सकती है लेकिन वो करेगी नहीं।

आगामी निकाय चुनावों के लिए सारे अधिकार एकनाथ खडसे दिए गए है। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा सरकार ने केला निगम की घोषणा की लेकिन बना नहीं। लेवा पाटीदार महामंडल की घोषणा का क्या ? हुआ पता नहीं। कपास केला उत्पादक किसानो की हालत बदतर है जनता में सरकार के प्रति असंतोष है उसे इकठ्ठा करो सड़क पर उतरो आंदोलन करो। मंच पर जलगांव जिला NCP के तमाम नेता मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र मे जिला परिषद शहर निकाय महानगर पालिका पंचायत समिति के आम चुनाव होने है।
देवेन्द्र फडणवीस के गृह मंत्री रहते राज्य में कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। एक हि पार्टी के नेता के हमराज के सैकड़ों डंपर प्रकृति का दोहन कर हर रोज़ करोड़ों रुपए छाप रहे है। सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र की जनता देवेन्द्र फडणवीस को बतौर मुख्यमंत्री कतई पसंद नहीं करती है। देश और राज्य के भीतर बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ जनता में दबा हुआ जो आक्रोश है उसका मुख्य कारण वोट चोरी की वो सच्चाई है जिसे राहुल गांधी ने सबूतों के साथ देश के सामने रखा। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जितवाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस कोई जिम्मेदारी लेगे कि नही इस पर दुनियाभर के मीडिया की नजरे टिकी है।
