जिला चिकित्सालय में आयोजित डीडीआरसी की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये निर्देश | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​जिला चिकित्सालय में आयोजित डीडीआरसी की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये निर्देश | New India Timesदिव्यांगों की यूनिक आईडी जनरेट करने का कार्य तेजी से करें, विलंब नहीं होना चाहिये, मुझे सतत् रुप से इसकी रिपोर्ट चाहिये। यह निर्देश शनिवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित डीडीआरसी की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये। 

कलेक्टर ने कि स्वावलंबन संस्थान से उप संचालक सामाजिक न्याय, सीसीटीवी कैमरे की हर हफ्ते की रिकॉर्डिंग लें और उसका रिव्यू करें। साथ ही डीडीआरसी की टीम को दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिये अधिकारियों की काउंसलिंग का कैलेंडर भी जारी करने के निर्देश उप संचालक सामाजिक न्याय को बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दिये। उन्होंने कहा कि डीडीआरसी के स्टाफ से जिला चिकित्सालय में भी चिकित्सक कार्य लें। इन्हें आपकी उपयोगिता के लिये ही यहां बैठाया गया है।​जिला चिकित्सालय में आयोजित डीडीआरसी की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये निर्देश | New India Times बैठक में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स से चर्चा भी कलेक्टर ने की। उन्होंने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। काम करने का अपना एटीट्यूट चेन्ज करें। मानसिक परिवर्तन करना होगा, संवेदनशीलता लानी होगी। आत्म मंथन का अवसर है किस तरह से हम अपने जिला चिकित्सालय को और बेहतर करें। पीआईयू के अधिकारियों को प्राथमिकताक्रम पर भवन का हिस्सा तैयार कर उपयोग के लिये उपलब्ध कराने के निर्देश भी श्री गढ़पाले ने दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ सतीश शर्मा, डॉ के.पी. श्रीवास्तव, डॉ यशवंत वर्मा सहित अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद थे।

By nit