एक घंटा देरी से ग्वालियर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, डीजी कांफ्रेस में भाग लेने पहुंचे हैं प्रधानमंत्री | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​एक घंटा देरी से ग्वालियर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, डीजी कांफ्रेस में भाग लेने पहुंचे हैं प्रधानमंत्री | New India Timesबीएसएफ अकादमी टेकनपुर में चल रही डीजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज ग्वालियर पहुंचे। उन्हें सुबह 7.50 पर ग्वालियर पहुंचना था लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के चलते वे एक घंटे विलंब से 8.50 पर एयरफोर्स बेस सेंटर से विशेष विमान से पहुंचे।​एक घंटा देरी से ग्वालियर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, डीजी कांफ्रेस में भाग लेने पहुंचे हैं प्रधानमंत्री | New India Timesवहां एयरस्ट्रिप पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ,मंत्री नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, जयभान सिंह पवैया ,महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद द्वय अनूप मिश्रा, डॉ भगीरथ प्रसाद ,विधायक भारत सिंह ,साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह ,भाजपा के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष, कमिश्नर बीएम शर्मा के अलावा आला अफसरों ने उनकी अगवानी की। संक्षिप्त मुलाकात के बाद श्री मोदी हेलीकॉप्टर से टेकनपुर के लिए रवाना हो गए।
विमानतल पर अगवानी
टेकनपुर में डीजी काॅन्फ्रेंस में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह ग्वालियर आ गये। महाराजपुरा विमानतल पर प्रधानमंत्री की अगवानी मध्यप्रदेश के जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने भी प्रधानमंत्री की आगवानी कर स्वागत किया। इस अवरसर पर महापौर विवेक शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन आदि भी मौजूद रहे। विमानतल से पीएम मोदी टेकनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे डीजी कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब इतने बड़े आयोजन के लिये पीएम मोदी ने टेकनपुर (ग्वालियर) को चुना और देश का कोई पीएम टेकनपुर में दो दिन रूकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article