भाई लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के सदमे में बड़ी बहन गंगोत्री देवी की मौत | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​भाई लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के सदमे में बड़ी बहन गंगोत्री देवी की मौत | New India Timesराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को न्यायालय द्वारा कल सजा दिये जाने के सदमे से उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी का आज भेटनरी काॅलेज स्थित आवास पर निधन हो गया।  युवा राजद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की बड़ी बहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ​भाई लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के सदमे में बड़ी बहन गंगोत्री देवी की मौत | New India Timesउनके निधन पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब और युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने शोक व्यक्त किया है और भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख के घड़ी में पूरा राजद परिवार शोकाकुल परिवार के साथ है। 

By nit