दतिया में 112 सेवा को नई ताकत: एसपी ने 18 अत्याधुनिक एफआरवी वाहनों को किया रवाना | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया में 112 सेवा को नई ताकत: एसपी ने 18 अत्याधुनिक एफआरवी वाहनों को किया रवाना | New India Times

दतिया में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने गुरुवार को डायल 112 की 18 अत्याधुनिक एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों के लिए रवाना किया। ये सभी वाहन पुलिस मुख्यालय भोपाल से दतिया जिले को आवंटित किए गए हैं। इस दोरान एएसपी सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, निरीक्षक (रेडियो) मनोज कुमार द्विवेदी, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

ये एफआरवी वाहन जीपीएस सिस्टम और लाइव कैमरा से लैस होंगे, जिससे घटनास्थल की वास्तविक समय मॉनिटरिंग संभव होगी। बॉडी वार्न कैमरा और डैश कैमरा पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता लाएंगे। साथ ही फर्स्ट एड किट, स्ट्रेचर और अग्निशमन यंत्र भी मौजूद रहेंगे। अब केवल 112 डायल करने पर पुलिस (100), एम्बुलेंस (108), फायर ब्रिगेड (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाइवे एक्सिडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला/चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर से मिलेंगी। इस पहल से दतिया जिले में नागरिकों को आपात स्थितियों में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता मिलेगी। इससे जनसुरक्षा बढ़ेगी और पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article