अनूपपुर पुलिस ने 9 वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को दबोचा | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, अनूपपुर (मप्र), NIT:

अनूपपुर पुलिस ने 9 वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को दबोचा | New India Times

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में धोखाधड़ी के प्रकरण में 09 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामदेव राठौर पिता रामलाल राठौर निवासी जैतहरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 30.04.2016 को फरियादी टीकम प्रसाद रजक पिता विशाल रजक उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम हर्दी के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सृष्टि वेयर कंपनी के एजेन्ट संतोष राठौर एवं नरेन्द्र राठौर के द्वारा फरियादी को 05 वर्षों में पैसा डबल करने एवं प्रत्येक माह 750 रूपये का बोनस दिये जाने का लालच देकर फरियादी से 50000 रूपये प्राप्त किया जाकर सृष्टि वेयर कंपनी का पालिसी दिया गया तथा संतोष राठौर द्वारा फरियादी से लिये गये 20000 रूपये की कोई पालिसी नही दी गई है।

जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 167/2016 धारा 420, 34 पंजीबद्ध किया गया था, तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471, 120 बी भादवि. 06 म.प्र. निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम का ईजाफा किया गया। प्रकरण के अन्य 10 आरोपियो 01. सामियल लिबिन्सटन निवासी आधारताल जबलपुर, 02 जगदीश प्रसाद चर्मकार निवासी पुरानी बस्ती जैतहरी, 03. रामकृपाल कोल निवासी छुलहा अनूपपुर, 04. ननदऔ राठौर निवासी महुदा जैतहरी, 05. देवेन्द्र कुमार राठौर निवासी जैतहरी, 06. रामकिशोर रैदास निवासी चांदपुर जैतहरी, 07. रामलाल चौधरी निवासी ग्राम कांसा अनूपपुर, 08. नरेन्द्र कुमार राठौर निवासी ग्राम मौहरी अनूपपुर, 09. संतोष राठौर निवासी ग्राम चोरभठी जैतहरी, 10. रामाधार चौधरी निवासी ग्राम अमगंवा जैतहरी को गिरफ्तार किया जा चुका था।

आरोपी रामदेव राठौर पिता रामलाल राठौर निवासी जैतहरी थाना जैतहरी लम्बे समय से फरार चल रहा था, दिनांक 04.09.2025 को टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, सायबर सेल से आरक्षक पंकज मिश्रा के द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामदेव राठौर पिता रामलाल राठौर उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 जैतहरी थाना जैतहरी जिला अनूपपुर को अनूपपुर में गिरफ्तार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article