रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर भक्तों की आस्था देखने को मिल रही है। यहां रात्रि को गणेश पंडालों में भगवान गणेश की भक्ति की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से किए जा रहे हैं। पंडालों में प्रतिदिन नगर के समाज सेवियों द्वारा महा आरती की जा रही है।

इसी तारतम्य में कृष्णा फास्केम के प्रबंधक समाजसेवी श्री अनिल दुबे ने रात्रि को भगवान गणेश की आराधना में नगर के विभिन्न पंडालों में जाकर पूजा अर्चना कर महा आरती उत्तरी सर्व प्रथम माइनिंग ऑफिस प्रांगण में फण्डसी ग्रुप द्वारा विराजित गणेश जी की महा आरती की फैंसी ग्रुप के सदस्य जय प्रकाश पांचाल महेश जोशी एवं माइनिंग ऑफिस के प्रबंधक सुभाष कर्णावत ने अनिल दुबे को दुपट्टा एवं साफा पहन कर सम्मान किया।
उसके पश्चात सांई मित्र मंडल द्वारा साईं चौराहे पर विराजित गणेश जी की पूजा अर्चना कर महा आरती उतारी सांई मंदिर पर संस्था की ओर से सदस्यों द्वारा अतिथि अनिल दुबे एवं अमित द्विवेदी सह पत्नी का साफा शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर माला पहनकर समिति के धर्मेंद्र पाटीदार गोविंद प्रजापत, जय प्रकाश पंचाल, दिनेश बैरागी, व अन्य सदस्यों ने सम्मान किया।
बस स्टैंड पर पेट्रोल पंप के सामने गोकुल ग्रुप द्वारा विराजित नगर के राजा की 51 दिपो से सुसज्जित दीपक से महा आरती अतिथि समाजसेवी अनिल दुबे, एवं ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर विनोद नायक, पडवाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ किशोर नायक, डॉ अमित मेहता, डॉ भावेश कटरा, डॉ अंकित हाडा, ने आरती का लाभ लिया।
इस अवसर पर गोकुल ग्रुप मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप सदस्य हेमंत शर्मा,हिमांशु पाठक, तुलसी ब्रजवासी, लोहित झामर, किशन व्यास,जीतू ब्रजवासी,दीपेश ब्रजवासी,सिद्धू वागरेचा,प्रकाश ब्रजवासी,राहुल ब्रजवासी, तरुण हरवाल,हिमांशु ब्रजवासी,रवि वर्मा,नीरज श्रीवास्तव,हनी झामर,ऋतिक शर्मा,तपेश पगारिया, प्रेम,दीपक, कृष्णा मोदी,मानक,गौरव यादव,मोहित,भविष्य,मनन,सावन कोहली,तन्मय ब्रजवासी, निहाल बृजवासी उपस्थित रहे नगर की समस्त संस्थाओं को इन अतिथियों द्वारा सदैव चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो संस्कृत हो या सामाजिक हो या स्वास्थ्य से संबंधित आयोजन हो सभी में तन मन धन से सहयोग दिया जाता हैं।

